मऊआइमा - जान बचाने वाले दरोगा पर ही गिरी गाज,हुए लाइन हाजिर

मऊआइमा – जान बचाने वाले दरोगा पर ही गिरी गाज,हुए लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश प्रयागराज मऊआइमा थाना क्षेत्र में 22 जनवरी की सुबह लगभग 6,00 बजे RSS के खंड कार्यवाह दिनेश मौर्या को ड्यूटी से घर लौटते समय हमलावरों ने गोली मार दी थी | घने कोहरे और ठंड के चलते हमलावर मौके से फरार भी हो गए | मऊआइमा पुलिस को गोली चलने की जैसे ही सूचना मिली,कस्बा चौकी इंचार्ज अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने निजी वाहन से तत्काल घायल दिनेश कुमार मौर्या और उनके परिजनों को लेकर पहुंचे स्वरूप रानी हॉस्पिटल | गोली लगने से घायल दिनेश मौर्या हालत नाजुक बनी हुई थी चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बिना समय गवाएं घायल का इलाज शुरू करवाया | जिससे सही समय पर दिनेश मौर्या को बेहतर इलाज मिल पाया | दिनेश मौर्या के सर में लगी गोली को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाल दिया अब दिनेश मौर्या की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है |

अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच सुबह लगभग 6.30 बजे जब चौकी प्रभारी मऊआइमा अजीत कुमार सिंह को गोली लगने की सूचना मिली अजीत कुमार सिंह तुरंत मौके पर गए और अपने पुलिस दायित्वों के अतिरिक्त सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए सही समय पर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया और सही समय पर घायल के इलाज की समुचित व्यवस्था की जिससे सही समय पर घायल को इलाज मिल सका

यहां यह भी गौरतलब है कि कस्बा चौकी इंचार्ज अजीत सिंह के इस कार्य की सराहना सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म ट्विटर और दूसरे माध्यमों पर जोर-शोर से की जा रही है | खास तौर पर अगर बात करें बीजेपी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष निमिष खत्री और स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला समेत कई अन्य
ने ट्विटर पर इस कार्य की सराहना की है |

जैसे ही मऊआइमा चौकी प्रभारी अजीत सिंह के लाइन हाजिर होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली स्थानीय लोग आश्चर्य चकित रह गए | गोलीकांड की घटना के साथ चौकी प्रभारी का लाइन हाजिर होना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads