यशपाल सिंह
उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के खालिकगढ़ 18 जनवरी को 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने किया खुलासा।
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खालिकगढ़ में बीते 18 जनवरी को 12 वर्षीय बच्ची से गैंग रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने खुलासा कर दिया है।
गाँव के बाहर लकड़ियां लेने गई 12 वर्षीय माशूम से गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या करके आरोपी फरार हो गए थे,इस घटना के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में सनसनी फैल गई थी,महराजगंज पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें गठित करके आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी थी और बीते 4 दिनों के अंदर ही इस हैवानियत का पर्दाफाश कर लिया।
घटना का खुलासा करते हुए महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया
मामले में छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खालिकगढ़ के ही पंकज साहनी,सोनू साहनी,गोविंद चौहान,राम नयन राजभर,वीरू चौहान और पवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
बाइट:-प्रदीप गुप्ता एस पी महराजगंज।