कार्यालय संवाददाता
प्रयागराज रिटायर्ड लेखपाल के घर पर मिले तहसील से गायब अभिलेख पुलिस ने मारा छापा
उत्तर प्रदेश प्रयागराज सोरांव तहसील से रिटायर्ड लेखपाल के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर तहसील से गायब हुए दस्तावेजों को बरामद किया है
आपको बता दें प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में कई थानों की फोर्स सीओ सोरांव अमृता सिंह ने छापेमारी कर रिटायर लेखपाल के घर से खसरा खतौनी और कई दस्तावेज बरामद किए हैं!
प्रयागराज के सोरांव पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग इन्हीं अभिलेखों की मदद से फर्जी तरीके से जमीनों के बैनामा के खेल में लगे हुए हैं जिस मे रिटायर्ड लेखपाल के साथ पूरा गिरोह काम कर रहा है यह लोग सोरांव तहसील के मऊआइमा के आसपास के जमीनों को फर्जी तरीके से बैनामा कराया करते थे! और फर्जी बैनामा से पहले ही तहसील से दस्तावेज गायब हो जाया करते थे जिसकी शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी! जिले के आला अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद बीती रात सीओ सोरांव अमृता सिंह भारी पुलिस बल के साथ मऊआइमा के आसपास के क्षेत्रों में कई जगह छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है!
वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफ आई आर दर्ज की है!
जानकारी के मुताबिक फर्जी बैनामा के खेल में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं हालांकि पुलिस अभी छानबीन कर रही है और हिरासत में लिए गए लेखपाल व अन्य लोगों से लगातार पूछताछ भी चल रही है

एसपी गंगापार धवल जयसवाल ने UP9 NEWS से बात करते हुए बताया है कि पुलिस पूछताछ कर रही है कुछ दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा