पत्रकार एशो.प्रयागराज उ.प्र.का तकसील अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों द्वारा जारी है बधाई दिए जाने का क्रम

पत्रकार एशो.प्रयागराज उ.प्र.का तकसील अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों द्वारा जारी है बधाई दिए जाने का क्रम

लक्ष्मणपुर क्षेत्र के चमरुपुर शुक्लान मे नवनिर्वाचित‌ अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

शेष नारायण

लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़ पत्रकार एशो. प्रयागराज उ.प्र. के प्रान्तीय कार्यकारिणी के सरंक्षक कमलाकर सिंह एंव प्रांतीय महामन्त्री अशोक पाठक, प्रांतीय संयोजक पीसी पान्डेय के संस्तुति पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के द्वारा अरविन्द दुबे को तहसील इकाई लालगंज का अध्यक्ष बनाया गया जिसके सूचना विभिन्न समाचार पत्रों व सोशल साइट्स के जरिए क्षेत्रीय पत्रकारों सहित क्षेत्र के लोगों को पता चला तो उनके खुशी का ठिकाना न रहा । क्षेत्रीय लोगों एंव विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अपनी खुशी का इज हार करते हुए पत्रकार अरविन्द दुबे के सम्मान मे कार्यक्रम आयोजित करके उनका सारस्वत सम्मान कर एंव मिठाई खिलाकर खुशी का कर रहे हैं इजहार । विगत पांच दिनों से चल रहे बधाई क्रम के तहत सोमवार को क्षेत्र के चमरुपुर शुक्लान मे शिक्षक एंव समाजसेवी डा. अरुण कुमार रत्नाकर ने पत्रकार अरविन्द दुबे का सारस्वत सम्मान कर एंव मिठाई खिलाकर जताया हर्ष । इस दौरान उन्होने कहा कि जिस प्रकार पत्रकार अरविन्द दुबे ने समाज हित से जुड़े विभिन्न प्रकार के मामलों को निर्भीकता एंव निष्पक्षता से उठाते रहते हैं निश्चित तौर पर उनके समाज के प्रति कर्मठता को दर्शाता है आज इनको तहसील अध्यक्ष बनाए जाने के बाद इनका सम्मान करके स्वंय को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । इस दौरान मौजूद रहे आचार्य‌ संतोष मिश्र, प्रधानाचार्य बाल मुकुन्द जूनियर हाईस्कूल स्कूल दयाशंकर गिरि आदि ने भी अपने विचार रखते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads