मऊआइमा RSS कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मऊआइमा RSS कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कार्यालय संवाददाता

उत्तर प्रदेश प्रयागराज मऊआइमा थाना क्षेत्र मैं 22 जनवरी की सुबह RSS कार्यकर्ता दिनेश कुमार मौर्या पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है वही एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है!

आपको बता दें दिनेश कुमार मौर्य को घर जाते समय छपाई बाग के पास अज्ञात हमलावरों ने सर पर गोली मार दी थी गोली लगने से दिनेश मौर्य पूरी तरह घायल हो गए थे दिनेश मौर्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली बाहर निकाली !अभी दिनेश मौर्या की हालत ठीक बताई जा रही है! यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दूसरे दिन r.s.s. कार्यकर्ता दिनेश मौर्या से मिलने एसआरएन हॉस्पिटल पहुंचे और दिनेश मौर्या का हालचाल जाना

वही आपको बता दें 23 तारीख की रात चेकिंग के दौरान मऊआइमा पुलिस और एसओजी गंगा पार की टीम द्वारा दिनेश मौर्य पर हमला करने वाले बदमाशो को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया!

वही आज पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अतीक पुत्र अकबर अली जो गोली लगने से घायल है अबुल उर्फ जैन पुत्र आशिक अली माशूक पुत्र अकबर अली वाजिद अली उर्फ बचाउ पुत्र वाहिद अली मोहम्मद अयान पुत्र अकबर अली जिसान पुत्र शेर अली उर्फ छेदी यह सभी आरोपी मऊआइमा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं

वही फरार आरोपी का नाम गुलफाम बताया जा रहा है वह भी मऊआइमा थाना क्षेत्र का निवासी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads