जंगलों को बचाने से ही बचेगा जीवन – अजय क्रांतिकारी
मकर संक्रांति पर वृक्ष अभयदान कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को वृक्ष रक्षा हेतु किया जागरुक
प्रतापगढ़, ।मकर संक्रांति के अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा सदर ब्लॉक के संसारपुर जंगल में पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सैनिकों ने ग्रीन मार्च निकाल कर जंगल का हाल – चाल जाना और दान की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए वृक्षों की रक्षा हेतु लोगों को अभयदान कार्यक्रम का आयोजन कर जागरुक किया ।जंगल में पेड़ों को सुरक्षा घेरा प्रदान करते हुए पर्यावरण सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर हरे पेड़ो को बचाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। लोगों को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जंगल बचाने से ही धरती पर जीवन बचेगा। आज विकास के नाम पर जंगलों की बर्बादी से पर्यावरण बिगड़ रहा है जिसके चलते जलवायु परिवर्तन जैसी आपदाओं को पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है। पर्यावरण को संतुलित बनाने और धरती पर जीवन बचाने के लिए हमें हर हाल में हरियाली को बचाना और बढ़ाना होगा। आगे उन्होंने जंगल के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि हरे पेड़ो का जीवन नष्ट करने वालों को पर्यावरण सेना कभी माफ नहीं करेगी। पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने लोगों से पर्यावरण सेना की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जैम मिश्र, नैतिक मिश्र, निमित्त श्रीवास्तव, सार्थक श्रीवास्तव, शिखर, पर्ल मिश्र, शिवानी तिवारी एवं आकांक्षा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।