मऊआइमा पुलिस ने 3 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

मऊआइमा पुलिस ने 3 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

7 मोटरसाइकिल एक टाटा सूमो गाड़ी मौके से पुलिस ने की बरामद

सलमान ब्यूरो चीफ प्रयागराज

प्रयागराज मऊआइमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 3 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दूसरे जनपदों में वाहन चोरी करके नंबर प्लेट बदल कर वाहन को बेचा करते थे

जहां आज मऊआइमा के गदाईपुर ओवर ब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम और मऊआइमा पुलिस की जॉइन टीम ने वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया उनके पास से 7 मोटरसाइकिल और एक टाटा सूमो भी बरामद की गई है
मऊआइमा थाना प्रभारी रामकेवल पटेल चौकी प्रभारी मऊआइमा अजीत कुमार सिंह उप निरीक्षक रमेश कुमार व एसओजी टीम द्वारा मौके से चोरों को गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार किए गए गुड्डू उर्फ विजय पुत्र पारसनाथ सरोज निवासी खजुराह मऊआइमा- शिवा उर्फ शिव कुमार यादव पुत्र मुन्नालाल निवासी धीर गंज थाना मांधाता प्रतापगढ़- फोटो यादव उर्फ सुलेंद्र पुत्र मुन्ना लाल यादव जोकि बहरिया थाना प्रयागराज का निवासी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads