मऊआइमा 12 साल के लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र मे कटघर पमरेजपुर ग्राम सभा में संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मौके पर पहुंची मऊआइमा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! मृतक युवक का नाम आदर्श बताया जा रहा है जो कल रात घर से बाहर गया तो वापस नहीं आया जब परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो खेत में पेड़ के पास घायल अवस्था में मिला जहां उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। वहीं 12 वर्षीय मृतक युवक आदर्श के चाचा अजय कुमार ने UP9 NEWS से बात करते हुए बताया कि घर में पूजा का कार्यक्रम था जहां सभी रिश्तेदार भी आए हुए थे आदर्श रात्रि लगभग 9:00 बजे तक घर पर आए अतिथियों को खाना भी खिला रहा था फिर मोबाइल लेकर किसी वजह से वह बाहर निकला फिर वापस नहीं आया काफी देर हो जाने के बाद गांव में आदर्श की खोजबीन शुरू कर दी गई जहां खेत में एक पेड़ के पास वह घायल अवस्था में मिला उसके सर पर गहरी चोट भी लगी थी तत्काल पुलिस को सूचना दी गई उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

वहीं एसपी गंगा पार धवल जयसवाल की ने बताया मृतक युवक के सर पर गहरी चोट लगी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच पड़ताल की जा रही है और 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है


