यूपी ने जीता ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब
प्रतापगढ़,।भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 4th ऑल इंडिया आईसीएसई चैंपियनशिप जो कि हरियाणा के सोनीपत में 8 से 10 जनवरी 2021 को आयोजित की गई जिसमें लगभग 9 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया । जिसमें यूपी टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब मिला और उत्तर प्रदेश की टीम ने कबड्डी , फुटबॉल वॉलीबॉल , एथलेटिक और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने यूपी टीम को मेडल दिलाने में सफल रहे उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के सचिव पंकज पांडेय और उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव विपिन मोदनवाल पत्रकारों से बात करते हुए या बताया कि उत्तर प्रदेश टीम से लगभग 130 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और यूपी टीम को लगभग 60 गोल्ड 16 सिल्वर और सात ब्रोंज मेडल यूपी टीम को प्राप्त हुए जिससे उत्तर प्रदेश टीम में उत्साह का माहौल बना हुआ है भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री अरविंद चित्तौड़िया जी ने खिलाड़ियो बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ही निरंतर खिलाड़ियों को ऊर्जावान होना चाहिए । जिससे वह सभी नेशनल चैंपियनशिप ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जो भी खिलाड़ी जाएं वहां पर इंडिया टीम का नाम रोशन करें। नेशनल चैंपियनशिप में जिन भी खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा उनको जल्दी सूचित कर दिया जाएगा।।
और वही यूपी टीम के खिलाड़ियों की अपने जनपद वापसी पर भव्य स्वागत किया गया और सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद द्वारा बच्चों को सम्मानित भी किया गया इस मौके पर उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव विपिन मोदनवाल , जिला ओलंपिक संघ के महासचिव श्री वेद प्रकाश उपाध्याय “चैंपियन” और अवध यूथ क्लब के अध्यक्ष सिराज खान , MNA Academy के संचालक निलंबर पांडेय , आनंद पांडेय और सृष्टि आईएएस कोचिंग के डायरेक्टर रजनीश पांडेय भी उपस्थित रहे ।