मिशन 2022 के तहत जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ ने कसी कमर
विधानसभा कमेटी पट्टी का जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने किया विस्तार
प्रतापगढ़,। मिशन 2022 के तहत लगातार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का विस्तार जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है, इसी क्रम में रविवार को नगर स्थित कार्यालय पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने मिशन 2022 के तहत् विधानसभा कमेटी पटटी का विस्तार करते हुए लगभग आधा दर्जन युवाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज एवं जिला अध्यक्ष रामअचल वर्मा की सहमति एवं संस्तुति पर आज रविवार को विधानसभा कमेटी पटटी का विस्तार करते हुए सुरेश गुप्ता को सचिव, अभिजीत सिंह एवं कृष्ण कुमार सिंह को उप सचिव, मनोज सोनी एवं सुनील गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया ।इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, एवं विधानसभा पट्टी अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया ।इस दौरान पट्टी विधानसभा के सचिव राजेश सिंह, उपसचिव राकेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजन सिंह एवं रामजीवन तिवारी मौजूद रहे ।