वरिष्ठ भाजपा नेता केके सिंह वने जनपद सोनभद्र प्रभारी, प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर जताया भरोसा

वरिष्ठ भाजपा नेता केके सिंह वने जनपद सोनभद्र प्रभारी, प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर जताया भरोसा

अमेठी लोकसभा फतह व लखनऊ खण्ड स्नातक चुनाव में पार्टी की ओर से थी अहम भूमिका

प्रतापगढ़,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जनपद प्रतापगढ़ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष केoकेo सिंह को सोनभद्र जिले का जिला प्रभारी बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि केoकेoसिंह पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ बीते लोकसभा चुनाव में अमेठी के प्रभारी व विधान परिषद के चुनाव में लखनऊ स्नातक खंड के जनपद प्रतापगढ़ के सह प्रभारी रह चुके हैं।पूर्व में लोकसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में अमेठी से केन्द्रीय बाल विकास एवं पुष्टाहार व बस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी और सुलतानपुर से सांसद मेनका गांधी के चुनाव का संचालन भी किया। स्मृति ईरानी ने राहुलगांधी को केoकेoसिंह के कुशल निर्देशन में न सिर्फ करारी शिकस्त दी बल्कि कांग्रेस के इस मजबूत किले को फतह कर ऐतिहासिक सीट पर भाजपा का झंडा लहराया। केoकेo सिंह को सोनभद्र का प्रभारी बनाकर प्रदेश संगठन के उच्च नेतृत्व ने एक बार फिर संगठनात्मक नेतृत्व को मजबूत करने के लिए अपना भरोसा जताया है। क्षेत्रीय लोगों ने केoकेo सिंह को एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्मठता से भाजपा की धार को और तेज करने में पूर्णतया सफल होने की आशा जतायी। जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा नेता सचिन सिंह, भाजपा नेता रवि सिंह, पूर्व प्रत्याशी राकेश सिंह, सुबेदार सिंह, मुन्ना सिंह बंहुचरा आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads