मऊआइमा की बेटी दीपांजलि पटेल ने गोल्ड मेडल लाकर अपने जिले का नाम रोशन किया

उत्तर प्रदेश कानपुर में हो रहे कानपुर पेसिफिक स्पोर्ट्स एसोसिएन में स्टेट कप चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करके दीपांजलि पटेल ने अपने जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया!आपको बता दें दीपांजलि पटेल प्रयागराज गंगा पार मऊआइमा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान लालबाबू पटेल की पुत्री है! जो उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर पेसिफिक स्पोर्ट्स एसोसिएन स्टेट लेबल चैंपियनशिप कप प्रतियोगिता में शॉट पुट अंडर 17 में गोल्ड मेडल हासिल करके अपने गांव और अपने जिले का नाम रोशन किया है
कानपुर पेसिफिक स्पोर्ट्स एसोसिएन इंडियन पेसिफिक स्पोर्ट्स फेडरेशन का मेंबर है जहां 22 23 24 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जहां पूरे स्टेट लेवल पर कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था वही अंडर 17 शॉट पुट में प्रयागराज मऊआइमा की दीपांजलि पटेल ने गोल्ड मेडल पाकर अपने गांव और अपने जिले का नाम रोशन किया!
वही आपको बता दें दीपांजलि पटेल ने UP9 NEWS से बात करते हुए बताया है इस जीत के पीछे उनके माता पिता और कोच और एलडीसी के अध्यापकों का बहुत ही बड़ा सहयोग रहा है! और उन्हें मौका मिला तो वह देश के लिए भी खेलेगी और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेगी!