मऊआइमा बहराना चौराहे पर रात के अंधेरे में दबंगों ने ढहाई बाउंड्री वॉल पुलिस से शिकायत

मऊआइमा बहराना चौराहे पर रात के अंधेरे में दबंगों ने ढहाई बाउंड्री वॉल पुलिस से शिकायत

प्रयागराज/मऊआइमा। मऊआइमा कस्बे के बहराना चौराहा स्थित एक भूमि पर बनी बाउंड्री वॉल को रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर गिराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद फारूक ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने कब्जे की नीयत से यह कार्रवाई की और अब मामले में थाना मऊआइमा में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, बहराना चौराहा स्थित गाटा संख्या 4920, 4922 और 3586 की भूमि पर मोहम्मद फारूक का वर्षों से कब्जा-दखल है। उन्होंने कई वर्ष पहले इस जमीन की सुरक्षा के लिए करीब 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था।
पीड़ित का आरोप है कि 8 जुलाई 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे कुछ लोग जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि दीवार गिराने के बाद मौके से करीब 10 बोरी सीमेंट, फावड़ा, तसला समेत निर्माण सामग्री भी उठा ले गए।
मोहम्मद फारूक का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूटी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सुनियोजित तरीके से उनकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से की गई है।
पीड़ित ने थाना मऊआइमा में लिखित तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

UP9 News | सच जो हम दिखाते हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads