मऊआइमा सिसई की मदीना मस्जिद में इफ्तार दावत, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत


मऊआइमा सिसई की मदीना मस्जिद में इफ्तार दावत, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत
प्रयागराज, मऊआइमा:
रमजान के पाक महीने में मऊआइमा के सिसई चौराहे स्थित मदीना मस्जिद में आज भव्य इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा नेता दिलशाद अहमद कल्लू एवं महफूज अहमद की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने पहुंचकर रोजा अफतार किया।
इफ्तार दावत के दौरान भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज शमी (फूलपुर), जैदी भाई, सरताज उस्मान, अहमद शाहिद अली, शादाब, महताब, फैसल, अबरार, शबाब अली, आरिश, असलम, एकराम, तौसीफ, वसीम, इफतेखार, डॉ. इमरान, शोएब, फिरोज समेत अन्य लोग शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं और रमजान का असली पैगाम भी यही है कि लोग आपसी मोहब्बत और इंसानियत को बढ़ावा दें।
(UP9 News के लिए रिपोर्ट)

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads