प्रयागराज: मऊआइमा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति

प्रयागराज: मऊआइमा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति
प्रयागराज। मऊआइमा थाना परिसर में बुधवार शाम 3 बजे पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी त्योहारों—नवरात्रि, जुम्मा अलविदा और ईद-उल-फितर—के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मस्जिदों के इमामों, स्थानीय पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इसके साथ ही राज्य सेतु निगम और विद्युत विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बैठक में टाउन एरिया अध्यक्ष शौएब अंसारी, ग्राम प्रधान राम तीर्थ यादव, सुरेश चंद्र, लाल बहादुर पटेल, ललित नेता, चंद्र सेन यादव, अशोक कुमार विश्वकर्मा, प्रधान प्रतिनिधि वसीम अहमद, नितिन खत्री, संजय यादव और नदीम भाई सहित कई प्रमुख लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान किसी भी प्रतिभागी द्वारा कोई विशेष समस्या या चुनौती नहीं बताई गई। सभी उपस्थित लोगों ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने पर सहमति जताई।
पुलिस प्रशासन ने भी सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads