ठाणे में सड़क पर अवैध कर्ज वसूली के खिलाफ उतरीं एडवोकेट श्वेता सराफ, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

ठाणे में सड़क पर अवैध कर्ज वसूली के खिलाफ उतरीं एडवोकेट श्वेता सराफ, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र ठाणे: शहर में सड़क पर सक्रिय अवैध कर्ज वसूली एजेंटों के खिलाफ एडवोकेट श्वेता सराफ ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस गंभीर मुद्दे को लेकर कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग वाहन नंबरों की सूची लेकर सड़कों पर वाहन चालकों को रोक रहे हैं और जबरदस्ती कर्ज वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग बीच सड़क पर गाड़ियां रुकवाकर नागरिकों से बहस करते हैं और अवैध तरीके से पैसे वसूलने का दबाव बनाते हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर खतरा पैदा हो रहा है।
एडवोकेट श्वेता सराफ ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि किसी भी वसूली एजेंट को सड़क पर वाहन रोकने या बल प्रयोग कर पैसे वसूलने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह अवैध हैं और यह नागरिकों के साथ उत्पीड़न का मामला है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर सड़क पर कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह की वसूली करता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए, चाहे मामला कर्ज वसूली से जुड़ा ही क्यों न हो।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता और प्रशासन दोनों का सहयोग जरूरी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads