📰 सरकारी जमीन खाली कराने वाले लेखपाल पर गिरी गाज! मऊआइमा में राजकुमार सागर का ट्रांसफर बना चर्चा का विषय

📰 सरकारी जमीन खाली कराने वाले लेखपाल पर गिरी गाज! मऊआइमा में राजकुमार सागर का ट्रांसफर बना चर्चा का विषय
प्रयागराज (मऊआइमा):
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटे मऊआइमा के तेजतर्रार लेखपाल राजकुमार सागर पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त कदम उठाने वाले लेखपाल का अचानक ट्रांसफर किए जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ महीनों से लेखपाल राजकुमार सागर लगातार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी किया था। इसी क्रम में मऊआइमा क्षेत्र में राजकुमार सागर ने कई सरकारी संपत्तियों को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया।
सूत्रों के मुताबिक, कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया, बुलडोजर चलवाया गया और भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। इतना ही नहीं, राजकुमार सागर स्वयं पार्टी बनकर कई मामलों में मुकदमे भी दर्ज करवा चुके हैं।
लेकिन “सच के साथ अक्सर गलत ही होता है” — यही हाल यहां भी देखने को मिला। तहसील प्रशासन ने उनके कार्यशैली को नजरअंदाज करते हुए कथित दबाव में आकर उनका तबादला कर दिया। वर्तमान में मऊआइमा में शारदा शुक्ला को नया लेखपाल नियुक्त कर दिया गया है, जबकि राजकुमार सागर भी फिलहाल वहीं मौजूद हैं, जिससे स्थिति और ज्यादा उलझी हुई नजर आ रही है।
इधर मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में खतौनी निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफियाओं के वर्चस्व के आगे तहसील प्रशासन बेबस दिखाई दे रहा है। इसी कारण सख्ती से कार्रवाई करने वाले लेखपाल पर ही गाज गिरा दी गई।
इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार सौरव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर उनसे बात नहीं हो सकी।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की यही कीमत चुकानी पड़ती है? राजकुमार सागर का ट्रांसफर प्रशासनिक निर्णय है या दबाव की राजनीति — यह आने वाला वक्त बताएगा।
कुछ महीना पहले तहसील से लेखपालों की ट्रांसफर की सूची जारी हुई थी जिसमें राजकुमार सागर का ट्रांसफर कर दिया गया था ट्रांसफर होने के बाद भी राजकुमार सागर मऊआइमा में चार्ज संभाले हुए थे और लगातार अभियान चलाकर भूमाफियाओं पर कार्रवाई कर रहे थे खतौनी बनाने का कार्य भी किया जा रहा था लेकिन एकाएक शारदा शुक्ला ने भी मऊआइमा में दस्तक देकर कामकाज संभाल लिया ऐसे में मऊआइमा में लेखपाल के ट्रांसफर नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads