बेटे का हत्यारा पिता गिरफ्तार | आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद


पिता ने बेटे की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद

प्रयागराज।
थाना सोरांव क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अपने ही बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) भी बरामद की गई है।

घटना का विवरण

अहिवीपुर गांव निवासी लालजी उर्फ बहराइच यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष) ने शराब के नशे में जमीन विवाद को लेकर अपने बेटे विनोद कुमार की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। यह घटना 07/08 सितम्बर 2025 की रात को हुई थी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना सोरांव में मु0अ0सं0-281/2025 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त प्रयागराज और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के नेतृत्व में थाना सोरांव पुलिस टीम ने आरोपी लालजी उर्फ बहराइच यादव को 08 सितम्बर 2025 को अहिवीपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।

बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 01 कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: लालजी उर्फ बहराइच यादव

पिता का नाम: छोटेलाल

निवासी: अहिवीपुर, थाना सोरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज

उम्र: लगभग 55 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 केशव वर्मा

2. उ0नि0 अभयचन्द

3. हे0का0 शारदा प्रसाद यादव

4. हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads