Prayagraj असद के एनकाउंटर के बाद चकिया इलाके में पसरा सन्नाटा

Mudassir Khan 

प्रयागराज :असद अहमद के एनकाउंटर के बाद लगातार दो दिनो से चकिया और आस पास के इलाके में सन्नाटा पसरा है ज्यादातर दुकाने  बंद है । और लोग अतीक के घर के आसपास खड़े होकर असद की बॉडी का इंतज़ार कर रहे है अतीक के घर के आस पास एल आई यू (LIU)और आई बी (I B)की टीम भी लगी है पुलिस को इनपुट भी मिला है कि अतीक की पत्नी शाईस्ता परवीन अपने बेटे का आखरी बार चेहरा देखने आ सकती है। पुलिस की कोशिश है कि अगर ऐसा होता है तो शाईस्ता को तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है।यही कारण है कि महिला पुलिस भी अतीक के घर के आस पास डेरा डालें है|वही कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा असद का शव झाँसी से बॉडी आने के बाद अतीक के पुराने घर पर कुछ देर के लिए रखा जाएगा उसके बाद जनाजे की नमाज़ के बाद मिट्टी पुराने घर से कसारी कब्रिस्तान जाएगी जहां पर असद को सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा। कब्रिस्तान में कब्र खुद चुकी है |अतीक के पुराने टूटे घर मे कुर्सियां भी लगी है|*

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads