बाबा साहब ने देश को संविधान दीया जो हमारी सबसे बड़ी ताकत,बोले-मोहम्मद आलम
प्रयागराज के मऊआइमा में भी मनाई गई अंबेडकर जयंती, मऊआइमा नगर पंचायत के मुस्तफाबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहम्मद आलम रहे मौजूद, आलम ने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने देश के संविधान में दुनिया के सबसे अच्छे आदर्शों को शामिल किया है, जो संविधान उन्होंने बनाया उसमें अंतिम व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है और असर भी होता है उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दीया आलम ने कहा कि हमें बाबा साहब ने संविधान में जो ताकतें दी है जो मंत्र दिए हैं उस रास्ते पर चलकर हमें देश को मजबूत करने की जरूरत है। बाबा साहब ने हमेशा शिक्षा को महत्वता दी, उनका कहना था कि एक शिक्षित राष्ट्र ही महानता की ओर अग्रसर होता है।
बाबा साहब के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करें
उन्होंने कहा कि हमे हमेशा बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए. उन्ही के रास्ते पर चलकर हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतर मजबूती करने की दिशा में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाबा साहब जैसी हिम्मत और संघर्ष कम ही लोग कर पाते हैं, लेकिन कोशिश तो की जा सकती है. कि उनके मूल्यों और दिखाए रास्ते पर चलकर अपने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर सकें. मोहम्मद आलम ने कहा कि हमें संविधान की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए कार्य करना है.।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गौतम ने किया इस मौके पर अधिवक्ता राकेश कुमार सूरज पवन कुमार पप्पू मिस्त्री किशन आदि सैकड़ों लोग रहे मौजूद