अराजक तत्वों ने स्मृति वाटिका का गेट तोड़ा पुलिस से शिकायत

अराजक तत्वों ने स्मृति वाटिका का गेट तोड़ा,पुलिस से शिकायत
प्रयागराज बहरिया ब्लाक के ग्राम चमरूपुर में कुछ अराजक तत्वों ने स्मृति वाटिका में तोड़फोड़ की है। ग्राम प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विकासखंड बहरिया के चमरूपुर में चारागाह की जमीन पर स्मृति वाटिका का निर्माण किया गया था आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दिन में ही स्मृति वाटिका के गेट पौधे क्यारी को तोड़ दिया गया. ग्राम प्रधान राम पूजन पटेल ने मऊआइमा थाने में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads