मऊआइमा भाजपा में मुस्लिम समाज की बढ़ती भागीदारी से सपा बसपा के नेता हुए बेचैन
पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं एमएलसी निर्मला पासवान
मुस्लिमकार्ड पर राजनीति करने वाले नेताओं की खिसक रही जमीन
प्रयागराज मऊआइमा भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत मऊआइमा में इन दिनों पार्टी के संगठन की बैठक में मुस्लिम समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, भाजपा में मुस्लिम समाज के झुकाव ने सपा बसपा के नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है.
मऊआइमा थाना चौराहा पर वीएसएल मॉल के बगल एक मेडिकल स्टोर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान से कार्यक्रम के बाद संगठन के कई पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर स्थानीय सपा नेताओं की शह पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया.
आरोप है कि सपा बसपा के मानसिकता पर कार्य कर रहे हैं बिजली विभाग के कुछ अधिकारी, पूंजीपति रसूखदार कुछ सपा नेताओं के सह पर बिजली विभाग के अधिकारी बिना किसी कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का बिजली कनेक्शन काट रहे हैं.
संगठन के कई पदाधिकारियों ने एमएलसी निर्मला पासवान से विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं,
एमएलसी निर्मला पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा. कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एमएलसी ने कहा लिखित शिकायत मिलती है तो बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विद्युत मंत्री एके शर्मा से मिलकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी.
बताते चलें बीते 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर मऊआइमा कस्बा स्थित पूर्व सभासद सबीउद्दीन के आवास पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी रहे मौजूद।
बीजेपी के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, यह खबर जब मीडिया में सामने आई तो कस्बे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई ,आरोप है कि अगले दिन से कार्यक्रम में मौजूद अधिकतर लोगों के यहां बिजली विभाग की छापेमारी शुरू हो गई, बिना किसी कारण अधिकतर लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, दबाव पड़ा तब कुछ दिनों बाद, कनेक्शन पुनः बहाल कर दिए गए, जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया, कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी निर्मला पासवान से पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है,
इस मौके पर बीजेपी आईटी जिला संयोजक निमिष खत्री,राम पलट पटेल,शारदा प्रसाद शुक्ला,श्याम शंकर दुबे जयप्रकाश पटेल,मोहम्मद आलम,जगदीश खत्री,बिलाल अहमद,राहुल ठाकुर,मोहम्मद आरिफ,इमरान,सबीउद्दीन आदि मौजूद रहे.
बताते चलें मऊआइमा मुस्लिम बहुल क्षेत्र है.सपा बसपा का गढ़ कहा जाता है, मौजूदा समय में नगर निकाय चुनाव सर पर है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की तरफ मुस्लिम समाज का झुकाव स्थानीय विपक्षी नेताओं की बेचैनी बढ़ा रहा है.
एनएलसी निर्मला पासवान ने क्या कहा देखे वीडियो