लोक कला के रंग आधुनिक संगीत के संग कार्यशाला का हुआ समापन सात दिवसीय लोककला कार्यशाला हुई आयोजित*
लोक कला के पुनर्जागरण एवं आधुनिक संगीत के पुनरुत्थान के उद्देश्य से यमुनापार की धरती पर पहली बार आयोजित सात दिवसीय लोक कला के रंग आधुनिक संगीत के संग विषय पर आधारित कार्यशाला का समापन सोमवार पद्मश्री संगीत समिति संस्थान में संपन्न हुआ
उक्त समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत तिवारी जी के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों द्वारा लोक एवं सुगम गायन की प्रस्तुतियां हुई , संगीत समिति के सचिव भजन एवं पार्श्व गायक श्री रोशन पांडेय तथा निदेशिका श्रीमती अंजलि पांडेय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में क्षेत्र के कला जगत से जुड़े प्रतिभावान बच्चों को जाने-माने लोक गायक राम सुचित गोलू, दीपेश कुमार , नीतू तिवारी राय, मुरगुला देवी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया , कार्यशाला के अंत में समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यमुनापार पद्मश्री संगीत समिति नैनी शाखा के संरक्षक अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में सहयोगी के रुप में सीमा त्रिपाठी,आशीष शर्मा ,कृष्ण कुमार सत्यार्थी ,दिलीप चौधरी, करन सिंह एवं शुभम पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा उक्त समस्त कार्यक्रम में भारतीय कृषि जागरण अनुसंधान संस्थान का विशेष सहयोग रहा !