मऊआइमा प्रत्याशी कोई भी हो कमल का सिंबल याद रखना.बोले सुरेंद्र चौधरी


मऊआइमा प्रत्याशी कोई भी हो,कमल का सिंबल याद रखना. बोले सुरेंद्र चौधरी









मऊआइमा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के दौरान बोले सुरेंद्र चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है, सबका साथ सबका विकास के साथ ही देश आगे बढ़ रहा है।


नगर निकाय चुनाव पर बोले एमएलसी सुरेंद्र चौधरी मऊआइमा नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाकर आपके बीच भेजें पार्टी का सिंबल सर्वोपरि है इसीलिए कमल का सिंबल याद रखना प्रत्याशी कोई भी उसे जिताना आपका कर्तव्य है, बीजेपी संगठन मऊआइमा मंडल के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। वही मऊआइमा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगने वाले सभी आवेदक भी मौजूद रहे। बताते चलें नगर निकाय चुनाव में मऊआइमा से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आलम राहुल ठाकुर नौशाद राइन निमिष खत्री ने बीजेपी से आवेदन किया है,नगर पंचायत में 14 वार्ड हैं बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए सभी वार्डों से भी लोग आवेदन कर रहे हैं। मऊआइमा में जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, सड़क चौड़ीकरण को लेकर एमएलसी से सवाल पूछा गया तो एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा। जल्द ही मऊआइमा नगर पंचायत के सड़क का चौड़ीकरण का काम शुरू होगा कलंदरपुर से लेकर तीन बत्ती तक, तीन बत्ती से लेकर थाना चौराहा तक, गंजिया बाजार में भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में नगर निकाय चुनाव संयोजक आशीष भारतीय मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला दिवाकर मिश्रा ,राहुल ठाकुर पूर्व सभासद सबीउद्दीन पूर्व सभासद मोहम्मद आरिफ डॉ श्याम सलोने त्रिपाठी बेलाल अहमद नौशाद राइन मोहम्मद आलम, मोहम्मद साजिद सुरेश मिश्रा राम कैलाश मास्टर साहब, राहुल शुक्ला जगदीश खत्री , सुनील गुप्ता ,प्रदीप केसरवानी , रमेश सोनी , अशोक साहू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे


Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads