प्रयागराज आलू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

*नए साल का आखरी दिन भी अपराध से अछूता नही रहा*

मुदस्सिर खान

प्रयागराज :शहर के दारागंज क्षेत्र में शनिवार की सुबह आलू के व्यापारी की गोली मार कर बदमाशो ने हत्या कर दी। जैसे ही सूरज निकला हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक राम जी केसरवानी आलू का कारोबार करता था आज भी वो पिकअप वैन से आलू की बोरिये लेकर दारा गंज पंहुचा था आलू की आधी बोरी ही उतरी थी कि एक युवक ने रामजी केसरवानी को पिक अप वैन में ही गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई हत्या की वारदात इतनी तेजी से की गई कि आसपास खड़े लोगो को आभास ही नही हो सका।प्रयागराज में आलू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हाे गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही परिजनों और व्यापारियों ने दारागंज कोतवाली का घेराव कर हंगामा कर दिया।पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads