प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से बने मकान पर गरजा बुलडोजर

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से बने मकान पर गरजा बुलडोजर





नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद शुक्रवार को नमाज बाद प्रयागराज में भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद घर पर गरजा योगी बाबा का बुलडोजर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब के ऊपर नूपुर शर्मा द्वारा दिये गए विवादित बयान के बाद प्रयागराज में शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा की गई हिंसा के बाद मुख्य आरोपी जावेद अहमद पर शुरुआती कार्रवाई करते हुए करेली में बने उनके अवैध मकान को पीडीए निशाना बनाते हुए कल शाम को ही नोटिस चस्पा कर सुबह 11:00 बजे तक मकान को खाली करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद आज सुबह 11 बजे पीडीए दस्ता पुरी तैयारी के बुलडोजर लेकर करैली स्थित मकान पर पहुंच कर मकान गिराने की कार्यवाही शुरू की गई। मौके पर भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। खबर लिखे जाने तक मकान तोड़ने का सिलसिला जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads