प्रयागराज :कर्नाटक हिजाब व नकाब विवाद की चिंगारी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है|उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हिजाब विवाद राजनीतिक व सामाजिक मुद्दा बन गया है |इस विवाद की टाइमिंग सियासी नजरिए से बेहद अहम मानी जा रही है|हिजाब व नकाब विवाद तूल पकड़ता जा रहा है|इसी क्रम मे प्रयागराज में हिजाब विवाद को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतरीं और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपनी पहचान और आस्था पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा बांटने के लिए इस तरह के मुद्दे को हवा देती है।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कोर्ट जो भी फैसला करेगी, इसका पूरा ख्याल रखेगी कि हम हिंदुस्तानी हैं। हम यहां के नागरिक हैं। हमारे साथ भेदभाव न हो। भाजपा जैसी सरकार ने आकर हमको बांटने का काम किया है। मगर, हम हिंदू-मुस्लिम एक हैं। ये हमारा साइलेंट प्रोटेस्ट है। हम अपनी बात को ऊपर तक पहुंचाना चाहते हैं। हम लोग शासन-प्रशासन को परेशान नहीं करना चाहते। मगर, हमारी बात नहीं मानी गई तो हम सड़क से निकलकर संसद तक इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।
Tags
उत्तर प्रदेश