Prayagraj हनीट्रैप में फसाने वाली महिला सपा नेत्री के घर मुंबई पुलिस की छापेमारी
उत्तर प्रदेश प्रयागराज मुंबई की स्टील व्यापारी सपा नेता आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के घर पर मुंबई पुलिस ने छापेमारी की है।
प्रयागराज शहर के अशोकनगर में महिला अधिवक्ता सपा नेत्री के घर पर मुंबई पुलिस कैंट पुलिस के साथ छापेमारी की है.जहां आरोपी महिला पहले से ही फरार हो गई.
सपा नेता आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी ने बीते 1 दिसंबर को मुंबई में सपा नेत्री और उसके करीबी अन्य लड़कियों के खिलाफ हनीट्रैप का केस दर्ज कराया था।
शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है बसपा में जुड़े होने के दौरान महिला अधिवक्ता से उसका परिचय हुआ था। कोरोना कॉल दौरान महिला ने व्हाट्सएप के माध्यम से आर्थिक मदद मांगी तो सपा नेता ने ₹10000 भेज दिए। उसके बाद सपा नेत्री ने लड़कियों की नौकरी के लिए कई फोटो भेजें इसके बाद एक लड़की ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया और अश्लील बातें करने लगी।
हनीट्रैप के जरिए आसि को फंसा कर वीडियो बना लिया।वीडियो बनाकर आरोपी महिला ने अपने सहयोगियों संग मिलकर ब्लैकमेल करना शुरू दीया और मोटी रकम की डिमांड करने लगे। प्रयागराज की सपा नेत्री और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच के लिए मुंबई से पुलिस आई लेकिन छापेमारी के दौरान महिला से मुलाकात ना हो सकी.
आपको बताते चलें महिला अधिवक्ता ने कैंट थाने में सपा नेता के खिलाफ यौन शोषण पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया था. जिसमें पुलिस जांच पड़ताल कर रही है