Mudassar Khan Prayagraj सड़को पर फेरी लगाने वाले बच्चों संग एक सोच संस्था ने अनुठे अन्दाज़ मे मनाया गणतंत्र दिवस

प्रयागराज :73वे भारतीय गणतंत्र के दिवस को विधि के छात्रों द्वारा बनाई गई संस्था एक सोच ने बहुत ही अनुठे अन्दाज़ मे मनाया।संस्था के सै०अब्बास हुसैन ने सड़कों पर फेरी लगाने वाले बच्चों को तिरंगे झण्डे और गुब्बारे से सजे ईरिक्शा मे बैठा कर सिविल लाईन्स का भ्रमण कराते हुए पीवीआर मे बरगर किंग मे लेजाकर बरगर पिज़्ज़ा

कोल्डड्रिंक ,आइसक्रीम और फिंगर चिप्स खिलाकर अनुठे तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया।सै०मो०अब्बास हुसैन के साथ मो०हम्द ,अनवित सिंह ,आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ,बशर ऐजाज़ ,शिवेन्द्र त्रिपाठी ,नासिर हुसैन ,करन मौर्या ,अफज़ल अन्सारी ,ताहा नईम ,अहद अंसारी ,हश्शाम अंसारी ,कौसैन खान ,फराज़ खान ,सैफ सिद्दीकी ,ईसा मो०खान ,दानियाल सिराज ,ताबिश नक़वी ,फरदीन खान ,अंकित कुमार ,अरपित सिंह ,अम्मार खान ,हर्ष केसरवानी भी साथ रहे ।विधि छात्रों ने सड़को पर झण्डा बेच रहे बच्चों से सारे झण्डे खरीद कर उनके साथ 73 वें भारतीय गणतंत्र दिवस की उनहे महत्ता भी बताई और बच्चों के साथ खुशियाँ साझा की।