प्रयागराज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हंडिया का हुआ गठन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हंडिया का हुआ गठन

रजनीश शुक्ला अध्यक्ष , कौशलेश उपाध्यक्ष, केवल प्रसाद वर्मा महासचिव मनोनीत

प्रयागराज । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हंडिया इकाई का विधिवत गठन किया गया। जहां अध्यक्ष रजनीश शुक्ला व उपाध्यक्ष कौशलेश बनाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष रजनीश शुक्ला ने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करुंगा, और संघ को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। संघ के सभी पदाधिकारियों को साथ में लेकर मजबूत बनाऊंगा।
यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला सचिव एवं हंडिया प्रभारी अमरजीत बिंद ने दी है। जिला सचिव अमरजीत बिंद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति पदाधिकारियों का गठन कराया गया। अमर जीत बिंद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हंडिया इकाई का रजनीश शुक्ला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा कौशलेश तिवारी उपाध्यक्ष, जयसिंह अग्रहरी जिला सचिव, केवला प्रसाद वर्मा महासचिव, राजेश शुक्ला, शारदा प्रसाद सचिव, दीपक कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष, राज कुमार बिंद संगठन सचिव, सुशील पाल मीडिया प्रभारी, सत्य प्रकाश शुक्ला संयुक्त सचिव, जिला प्रतिनिधि सुरेश मौर्य सहित आदि पदाधिकारी चयनित किए गए।
पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया पूरी होने पर संघ के जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन करने का सलाह दिया साथ ही निष्पक्ष पत्रकारिता करने की बात कही। अंत में जिला सचिव जयसिंह अग्रहरी ने जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया| इस मौके पर तमाम पत्रकार मौजूद रहे|

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads