राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा ने रवि चंद्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
डीके मिश्रा के नेतृत्व में रवि चंद्रा को पत्रकार विकास परिषद के सोरांव तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया|
उत्तर प्रदेश प्रयागराज पत्रकार विकास परिषद के मंडल कार्यालय पर आगामी 16 अक्टूबर को प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बैठक की गई|
बैठक का नेतृत्व पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव यूपी प्रदेश प्रभारी डीके मिश्रा ने किया.
प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बैठक में चर्चा की गई. कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पत्रकारों ने कसी कमर
इस खास मौके पर पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव यूपी प्रदेश प्रभारी डीके मिश्रा ने प्रयागराज गंगा पार से आए पत्रकार रवि चंद्रा को सोरांव तहसील का अध्यक्ष नियुक्त कर सोरांव तहसील से संगठन की जिम्मेदारी सौंपी इस खास मौके पर यूपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आदिल अंसारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सलमान राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा मंडल संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा रवि चंद्रा आदि लोग मौजूद रहे/
इस मौके पर रवि चंद्र ने कहां है कि जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है उसे पूरी तरह निभाऊंगा और अपने कर्तव्य का पालन भी करूंगा संगठन द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा