मुसलमान ही नहीं सर्व समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ आसिफ सिद्दीकी
यूपी 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार
उत्तर प्रदेश लखनऊ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताए जाने वाले आसिफ सिद्दीकी को पार्टी की तरफ से यूपी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है,सूत्रों की माने समाजवादी पार्टी के मुखिया की तरफ से आसिफ सिद्दीकी को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. इन दिनों सपा नेता आसिफ सिद्दीकी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. आसिफ सिद्दीकी यूपी 2022 चुनाव को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं.
2022 यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कितना कमाल कर पाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता आसिफ सिद्दीकी को सपा प्रमुख की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.ऐसे में साफ-सुथरी छवि वाले समाजसेवी आसिफ सिद्दीकी मुस्लिम नेता के तौर पर मुस्लिम समाज के मतदाताओं को समाजवादी पार्टी की तरफ लगातार जोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं| आसिफ सिद्दीकी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में दौरा कर मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों और उलमाओ के साथ भी लगातार बैठक के कर रहे हैं. पार्टी के कारवां को लगातार आगे भी बड़ा रहे हैं. आपको बताते चलें आसिफ सिद्दीकी के उत्तर प्रदेश दौरे पर उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिलता हुआ नजर आ रहा है| ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सपा नेता आसिफ सिद्दीकी मुस्लिम समाज के एक बड़े लीडर के तौर पर देखे जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उनके काम को सराहा है. और जल्द ही आसिफ सिद्दीकी को पार्टी मुखिया के तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है| सपा नेता आसिफ सिद्दीकी ने UP9 NEWS से बात करते हुए कहा है.यूपी हो या केंद्र की बीजेपी सरकार पूरी तरह विफल.बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है. यूपी की जनता ने 2022 में बीजेपी सरकार उखाड़ फेंकने का पूरा फैसला कर लिया है.
वही जब आसिफ सिद्दीकी से सवाल पूछा गया क्या वह मुसलमानों के बड़े लीडर के तौर पर देखे जा रहे हैं जनता को अब उनसे क्या उम्मीदें की जा सकती है.और क्या मुस्लिम समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ आएंगे. तब सपा नेता आसिफ सिद्दीकी ने बताया मुसलमान ही नहीं यूपी के सर्व समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं. सर्व समाज के लोगों ने चाहे वह किसान हो व्यापारी हो युवा हो महिलाएं हो सभी ने मिलकर यूपी से बीजेपी सरकार उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है. यूपी में 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. यूपी के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे.