Mauaima मुकदमे में सुलह ना होने पर दबंगों ने की दलित की पिटाई एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

मुकदमे में सुलह ना होने पर दबंगों ने की दलित की पिटाई एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

मऊआइमा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव का है मामला

मऊआइमा प्रयागराज । स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर धीनपुर गांव में मंगलवार को दबंगों द्वारा एक दलित को मारपीट कर घायल कर दिया ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर दलित उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । उक्त गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र राम सेवक ने आरोप लगाया है कि बगल गांव के ही राजीव सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर दलित उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार की बहन की लगभग सात वर्ष पहले शादी बरोड़ा गांव में सोनेलाल पटेल के साथ हुई थी शादी के कुछ वर्ष बाद सोनेलाल पटेल का उसी गांव के एक महिला से संबंध हो गया महिला के प्यार में पागल सोनेलाल ने संतोष कुमार की बहन की हत्या कर दी इसके संबंध में संतोष कुमार के द्वारा बहनोई सोनेलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया । मुकदमा कोर्ट में लंबित है उसी मुकदम में सुलह के लिए राजीव कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बबऊ सिंह निवासी जयसिंहपर सराय जीत राय के द्वारा वादी संतोष कुमार को मुकदमे में सुलह होने के लिए कहा जा रहा था वादी द्वारा सुलह ना होने पर राजीव कुमार सिंह व दो अन्य लोगों के द्वारा संतोष कुमार की पिटाई की गई जिस के संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया था आज मंगलवार को मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दबंग राजीव कुमार सिंह एक सरकारी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया जा रहा है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार से बात होने पर उनके द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी वादी को चोट लगी थी जिसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads