फूलपुर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव. कोटा निरस्त करने की मांग

फूलपुर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव,
कोटा निरस्त करने की मांग

प्रयागराज विकासखंड बहरिया के सराय रैजोत ग्राम सभा के कोटेदार के तानाशाही रवैया से तंग आकर ग्रामीणों ने कोटेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की है/ ग्रामीणों ने फूलपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी दिया है! ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन कम देने का आरोप लगाया है. वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कोटेदार मनमानी तरीके से राशन वितरण करता है और सभी को राशन कम देता है वही ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि राशन कम वितरण करने का कारण पूछने पर कोटेदार अपने समर्थकों के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट गाली-गलौज भी करता है जिसको लेकर ग्रामीणों ने सर्व हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र एसडीएम को देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग भी की है.प्रयागराज के फूलपुर तहसील अंतर्गत बहरिया ब्लाक सराय रैजोत ग्राम सभा का कोटा श्रीमती शीला देवी पति सुरेश नायक के नाम पर दर्ज है/ ग्रामीणों ने सुरेश नायक पर राशन कम देने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है,

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads