मऊआइमा लंबे इंतजार के बाद आखिर स्कूल खुल गए हैं स्कूल खुलते ही खिले नौनिहालों के चेहरे

शहजाद खान

मऊआइमा लंबे इंतजार के बाद आखिर स्कूल खुल गए हैं स्कूल खुलते ही खिले नौनिहालों के चेहरे

लंबे समय बाद जिले में प्राइवेट व सरकारी स्कूल खुले तो उत्सुकता में काफी छात्र समय से पहले पहुंच गए कोविड-19 संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगने के लगभग 5 महीने बाद शासन ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालय छात्रों के लिए खोल दिए हैं बुधवार को अधिकतम विद्यालयों में पहला दिन होने के कारण छात्र संख्या प्रभावित रही शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे प्राइवेट व सरकारी स्कूल मऊआइमा में बच्चों के आने से पूर्व साफ सफाई एवं कई स्कूलों में सैनिटाइजेशन किया गया शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात 24 अगस्त से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय खोल दिए गए थे आपको बता दें कि मऊआइमा मे प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में 20 से 25 फीसदी तक छात्र उपस्थित रहे स्कूलों में पहला दिन होने के कारण स्कूलों में शिक्षण कक्ष तथा मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं के हाथ सैनेटाइज कराने की व्यवस्था की गई थी स्कूल खुलने के पहले दिन बगैर मास्क लगाए आने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षकों द्वारा मास्क लगाकर विद्यालय आने के निर्देश दिए गए

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads