शिक्षा की बात, मनीष सिसोदिया जी के साथ: संजय सिंह
आप यूपी के प्रभारी व राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह जी की उपस्थिति में सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस व बीजेपी और सपा के तीनों नेताओ ने अपने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व निदेशक कांग्रेस के नेता कन्हैया लाल (पूर्व IAS अधिकारी) व भारती जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम रक्षा द्विवेदी के सुपुत्र भाजपा नेता शिव प्रकाश द्विवेदी जी,और सपा नेता जमाल अफजल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली आप सांसद श्री संजय सिंह के हाथों ग्रहण की। उसके बाद तीनों सदस्यों ने पार्टी के प्रभारी आदरणीय श्री संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अल्ताफ़ अहमद जी का आभार व्यक्त किया और बोले कि कई दिनों से दिल व मन आप मे आने के लिए मचल रहा था और आज अंततः आप पार्टी में शामिल हो गए। आप मूलभूत मुद्दों की राजनीति करती है। आप से अच्छी कोई पार्टी नही है। आप मे शामिल होकर बहुत खुश हूँ।
उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री संजय सिंह जी ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व यशस्वी शिक्षा मंत्री माननीय मनीष सिसोदिया जी प्रयागराज आयेंगे और शिक्षा की बात, मनीष सिसोदिया जी के साथ कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ शिक्षक विदों व छात्रों से रूबरू होंगे।
श्री संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रयागराज अंतरराष्ट्री स्तर पर एक धार्मिक, आध्यात्मिक,और शैक्षिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक नगरी है। जहां पर मनीष सिसोदिया आकर शिक्षा पर बात करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में क्या मॉडल होना चाहिए ? ध्यातव्य है कि आज दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और शिक्षमन्त्री मनीष सिसोदिया ने विश्वस्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है, इसी मॉडल को उत्तर प्रदेश में कैसे लागू हो सकता है, इसकी चर्चा छात्रों और बुद्धि जीवों के मध्य करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे साथी जिला अध्य्क्ष अलताफ अहमद, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा,महानगर महासचिव सर्वेश यादव,जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम,संजय पांडे,कादिर, पीयूष शुक्ला,इमरान खान पामेला,मोहम्मद जैद,आकाश सिंह,वीरेंद्र कुशवाहा,आदि