मिशन शक्ति के तहत ग्लोबल इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण
प्रयागराज। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के तहत बुधवार को ग्लोबल इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत प्रशिक्षण दिया गया जिसमें खुद के बचाव की जानकारी एवं अपने ऊपर हो रहे जुल्मों का विरोध करने का साहस और समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार देते हुए प्रशिक्षण दिलाया गया मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल इंटर कॉलेज चोराडीह चायल में पुलिस विभाग की तरफ से शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्राओं को पुलिस के द्वारा जारी किए गए नंबरों को भी बताया गया और कहा गया कि किस तरीके अपने मान सम्मान की रक्षा करते हुए मुकाबला किया जाता है इस संबंध में पुलिस से संबंधित नंबर को छात्राओं को मुहैया भी कराया गया और बताया गया कि किसी भी दशा में कोई भी छात्रा किसी भी प्रकार से सामाजिक रूप से अपने आप को असहाय ना समझे वह पुरुषों के बराबर है यह उसके दिमाग में होना चाहिए आज समाज महिला प्रधान है यह सोच हर लड़कियों में होनी चाहिए किसी भी दशा में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं सहना चाहिए विरोध करना चाहिए और पुलिस से संबंधित तत्काल जारी किए गए नंबरों पर बताते हुए कार्रवाई कराएं जिससे समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके इस उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है इसके तहत बुधवार को ग्लोबल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एन एम त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सीके त्रिपाठी के साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।