सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील बारा
जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 245 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को बारा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तो किया ही जाये साथ ही साथ शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड-19 के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
इस अवसर पर कुल 245 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व विभाग की 122 पुलिस विभाग की 55 एवं अन्य की 68 शिकायतें दर्ज करायी गयी, जिसमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा है कि प्रत्येक दशा में शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।
Tags
उत्तर प्रदेश