मऊआइमा बारिश से गिरा गरीब का आशियाना बाल-बाल बचे लोग

शहजाद खान-बारिश से गिरा गरीब का आशियाना बाल-बाल बचे लोग

मऊआइमा गढच्मपा गांव के एक गरीब मजदूर का आशियाना रविवार रात बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र के गढच्मपा गांव निवासी राजकुमार हरिजन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है प्रदेश सरकार भले ही गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिला कर लाभांवित कराने का दावा कर रही है परंतु अभी भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार बारिश के महीनों में गिरताऊ पुराने मकानों में जान हथेली पर रखकर रहने को मजबूर है राजकुमार हरिजन ने बताया कि आवास के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटते काटते थक चुके हैं बेसहारा एवं पात्र लोगों को सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है इसके बावजूद गरीब एवं बेसहारा लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है कच्चे वा जर्जर घर में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं जिससे अधिकारी लापरवाह बने हैं सरकार द्वारा गरीबों एवं बेसहारा लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभ देने में लगी है प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पानी की तरह रुपया बहा रही है जिसके बावजूद गरीब व बेसहारा लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads