हंडिया नाली पर हो रहा है अवैध निर्माण, जल निकासी हो रही बाधित

दबंगों के आगे पुलिस ने टेके घुटनें

एस.एस.पी. का आदेश भी सी.ओ. हंड़िया की दहलीज पर तोड़ रहा है दम

मुख्यमंत्रिय एवं कप्तान के मंसा पर फिर रहा है पानी

नाली पर हो रहा है अवैध निर्माण, जल निकासी हो रही बाधित

प्रयागराज । दबंगों के आगे घुटने टेक चुकी पुलिस का रवैया यह है कि अब हंड़िया में एसएसपी का आदेश भी सी.ओ. हंड़िया के दहलीज पर दम तोड़ता नजर आ रहा है । परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री एवं कप्तान की मंशा पर उनके मातहत ही पानी फेरते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत पुलिस चौकी के जी.टी रोड के पास जल निकासी पुलिस की कृपा से बाधित हो रही है। जिससे आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वही दबंग अपने दबंगई से बाज नहीं आ रहे हैं।

जल निकासी अवरूद्ध किए जाने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से किया गया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से क्षेत्राधिकारी हंड़िया को निर्देश किया गया कि नाली पर अवैध रूप से निर्माण न होने पाए परंतु दबंगों ने पुनः निर्माण शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सीओ हंड़िया से बार-बार करते रहे परंतु वे चौकी बरौत का हवाला देकर काम रोकने की बात बताते रहे। उधर दबंग निर्माण करते रहे । इस ढंग से क्षेत्राधिकारी के दहलीज पर एसएसपी का आदेश दम तोड़ता नजर आया।
बताते चलें कि बरौत पुलिस चौकी दबंगो पर मेहरबान है और दबंग पुलिस से मिलजुल कर नाली पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। जल निकासी बाधित होने से मकान के जमीन दोज होने का खतरा बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि दबंग लोग नाली को तोड़कर मकान का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन के कान पर जूँ नही रेंग रहा है। वहीं भाजपा सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास फेल होता नजर आ रहा है। बरौत कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन का दावा खोखला साबित हो रहा है। बरौत पुलिस भ्रष्टाचार कर रही है।
हंडिया थाना क्षेत्र की बरौत पुलिस चौकी क्षेत्र में गैर कानूनी कार्य बड़ी तेजी के साथ फल फूल रहा है। पीड़ित के ऊपर दबाव बनाकर जबरिया समझौता लिखवा लेते हैं । बरौत कस्बे में नाली पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत का निर्णय अब स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से करने का निर्णय लिया है। सूत्रों का दावा है कि बरौत कस्बे की जमीन बेशकीमती है इस वजह से लोग स्थानीय पुलिस को मिलाकर कब्जा दखल में लगे रहते हैं। देखा जाए तो कस्बा क्षेत्र में भूमि संबंधित विवाद बढ़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads