सीएम डिप्टी सीएम के यूपी में गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों को खुलेआम चुनौती दे रही हैं मऊआइमा की सड़कें

सीएम डिप्टी सीएम के यूपी में गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों को खुलेआम चुनौती दे रही हैं मऊआइमा की सड़कें

प्रयागराज स्मार्ट सिटी से कुछ ही किलोमीटर की दूर पर मऊआइमा की गड्ढा युक्त सड़क सरकार के सभी दावों की खोल रही है पोल!

सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क

UP9 NEWS पर सड़क की बदहाल स्थिति को बीते वर्ष उजागर किया गया था,फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के प्रयास के बाद सड़क की मरम्मत तो करा दी गई/ लेकिन बार-बार सड़क की मरम्मत होने के बावजूद भी कुछ ही महीने में सड़क ज्यों का त्यों क्यों हो जाती है-आखिर कौन है इसका जिम्मेदार,सरकारी खजाने से निकले लाखों रुपए क्यों बह जाते हैं पानी में किसकी जवाबदेही होगी,

प्रयागराज विकासखंड मऊआइमा के मऊआइमा कस्बे से सटे हुए बहराना चौराहा से बहरिया फूलपुर बादशाहपुर को जोड़ने वाली सड़क अपनी किस्मत पर आंसू बहा रही है!

बहराना चौराहा से शाही पैलेस सराय ख्वाजा मार्ग पर 3 किलोमीटर तक सड़क की स्थिति तालाबों जैसे बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील नजर आ रही है!

सड़क के किनारे नालियों की साफ सफाई ना होने से पूरी तरह गंदगी का अंबार भी लगा रहता है|

ऐसे में इस सड़क मार्ग से होकर जाने वाले राहगीरों को सड़क पर तालाब नुमा बने बड़े-बड़े गड्ढों को पार करते हुए गंभीर चुनौतियों से गुजरना पढ़ना है|

ऐसे में सोता हुआ सिस्टम आखिर कब जागेगा

आखिर मऊआइमा की बदहाल सड़क का पुनः निर्माण कब होगा|

आपको बता दें मऊआइमा बहराना चौराहा से बहरिया को जोड़ने वाली सड़क जो कि बहराना चौराहा से शाही पैलेस सराय ख्वाजा मार्ग तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, पिछले वर्ष ही इस सड़क की मरम्मत फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के आदेश पर कराया गया था, फिर 1 साल बीतने के बाद ही यह सड़क पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है|

आपको बताते चलें स्थानीय लोगों की माने 2016 17 से 2020 तक इस सड़क का कई बार निर्माण हो चुका है और कई बार मरम्मत भी हो चुकी है|

लेकिन हर बार सरकारी खजाने से निकले लाखों रुपए पानी में ही बह जाते हैं आखिर इसे किस की नाकामी कहे स्थानीय लोगों की या फिर वहां से गुजरने वाले राहगीरों की यह फिर सड़क बनाने वाले ठेकेदार की या फिर संबंधित अधिकारियों की लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों रुपए तो हर वर्ष पानी में बह जा रहा है-आखिर कब इस सड़क पर जांच हो पाएगी आपको बताते चलें बताया जाता है सड़क पर नालियां पूरी तरह से सट जाने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर आ जाता है और आम दिनों में भी भरा रहता है नालियों की साफ-सफाई भी कभी नहीं होती इससे सड़क हर बार खराब हो जाती है|

वही आपको बता दें मऊआइमा ग्राम सभा का प्रधान बदला मऊआइमा ब्लॉक प्रमुख बदला ब्लॉक के अधिकारी बदले पीडब्ल्यूडी के भी अधिकारी बदले लेकिन सड़क के स्थिति नहीं बदली

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads