योगी सरकार ने 4 साल में जो विकास करके दिखाया, सपा-बसपा ने अपनी 15 साल की सरकार में उसका आधा भी नहीं किया-निमिष खत्री

योगी सरकार ने 4 साल में जो विकास करके दिखाया, सपा-बसपा ने अपनी 15 साल की सरकार में उसका आधा भी नहीं किया

विकास को जमीन पर कैसे उतारा जाता है, यह योगी सरकार ने करके दिखाया है-निमिष खत्री

उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है | हम सभी के लिए गर्व की बात है कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | उतर प्रदेश देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट एवं टीकाकरण करने वाला राज्य है |

कोरोना की दोनों लहरों में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत ही सराहनीय काम किया है।
देश में सबसे अधिक आबादी वाला उत्तर प्रदेश आज कोविड टेस्ट व वैक्सीनेशन के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षा देने में भी देश में सबसे आगे है |
उत्तर प्रदेश में किसी ने दंगा मुक्त प्रदेश व व्यापारियों ने रंगदारी दिए बिना व्यापार करने की कल्पना ही नहीं की थी।
अपराधियों के भय से पहले की सरकारों को यूपी से बाहर सम्मेलन करने पड़ते थे।

योगी जी ने जो परिवर्तन किया है उससे यूपी में पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी |

2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों से ग्रस्त था, महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं, लोग भय से पलायन कर रहे थे, भू-माफिया गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जे करते थे।आज मैं गर्व से कह सकता हूँ कि योगी सरकार ने कानून व्यवस्था व विकास में प्रदेश को देश में सबसे आगे ले जाने का काम किया है |
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफियाओं की ₹1,574 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
गत 4 वर्षों में प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में बहुत बड़ी कमी आई है | वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में 68.33%,लूट में 66.34%,हत्या में 24.89%,बलवा में 28.96%,अपहरण में 51.92% व बलात्कार के मामलों में 33.60 % की कमी आयी है जबकि 139 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए,3196 अपराधी घायल हुए,गैंगेस्टर एक्ट में 42084 अपराधी गिरफ्तार किये गए एवं 589 अपराधी रासुका में निरुद्ध किये गए | योगी सरकार ने 4 साल में जो विकास करके दिखाया, सपा-बसपा ने अपनी 15 साल की सरकार में उसका आधा भी नहीं किया।विकास को जमीन पर कैसे उतारा जाता है, यह योगी सरकार ने करके दिखाया है | उक्त बातें भाजपा गंगापार के सोशल मीडिया जिला संयोजक निमिष खत्री ने जनता इंटर कालेज के सामने स्थित भारतीय जनता पार्टी मऊआइमा के जन संपर्क कार्यालय में आयोजित मंडल मऊआइमा नगर की मंडल कार्यसमिति की बैठक के दौरान कहीं | वहीँ इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु देव प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को पूर्ण रूप से परास्त करने के लिए देशभर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को कोरोना का मुफ्त टीका और पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के 80 करोड़ गरीबों को 6 माह के लिए प्रतिमाह 5 किलों मुफ्त राशन देने का बहुत बड़ा काम किया है | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी 15 करोड़ पात्र लोगों को (अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलो तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो) मुफ्त राशन वितरित किया गया | OBC व पिछड़ों के वोट लेकर राज करने वाली पहले की सरकारों ने इनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान, गरीब, दलित व पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई काम किये हैं। अभी हाल ही में UG व PG medical/dental कोर्से में OBC वर्ग को 27% व गरीब वर्ग को 10% आरक्षण दिया है | पहले की सरकारें उत्तर प्रदेश में 10 मेडिकल कॉलेज छोड़कर गई थी लेकिन योगी सरकार ने 4साल में 40 मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला ने की तथा संचालन महामंत्री जयप्रकाश पटेल ने किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हिन्दू अभिषेक यादव,जिला उपाध्यक्ष रामपलट पटेल,जिला सह मीडिया प्रभारी विजय सिंह,मंडल अध्यक्ष मऊआइमा ग्रामीण रामसुंदर मिश्रा,प्रकाश त्रिपाठी,राजेंद्र यादव,आदेश पांडेय,ओमप्रकाश सोनी,हरीश मौर्य समेत भाजपा के कई कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads