प्रयागराज एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने UP9 NEWS चैनल-हिंदी दैनिक विद्रोही सामना समाचार पत्र कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने दैनिक विद्रोही सामना समाचार पत्र कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

प्रयागराज। जिला मुख्यालय स्थित विद्रोही सामना हिंदी दैनिक समाचार पत्र-UP9 NEWS चैनल के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को एम एल सी सुरेन्द्र चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है जिस तरह से पत्रकार बिना डरे दबे धूप हो या छांव या बारिश में अपने कर्तव्य को निभाते हैं/अपनी जिम्मेदारियों से मीडिया कर्मी नहीं भागते हैं


प्रयागराज 15/ 24 स्टेशनली रोड पत्रिका चौराहा में स्थित विद्रोही सामना समाचार के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एम एल सी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान में समाचार पत्रों की उपयोगिता बढ़ी है। अब चाहे वह विकास के कार्य हों या भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियां सीधे इस माध्यम से जनता तक पहुंच रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता रामाकांत त्रिपाठी ने कहा कि विद्रोही सामना की अपनी अलग पहचान है। सुनील कनौजिया ने कहा कि समाचार पत्रों का काम जनता तक सही जानकारियां पहुंचाना है


आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने कहा विद्रोही सामना के जरिए प्रयाग वासियों को सच्ची और बेहतर खबरें देखने को मिलेगी और घनश्याम शुक्ला ने कहा कि समाचार पत्र हमेशा समाज उद़्घाटन आदि रहे।
आपको बता दें इस खास मौके पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आप नेता डॉक्टर अल्ताफ अहमद हिंदी दैनिक विद्रोही सामना समाचार पत्र के संपादक अलीमुद्दीन कार्यकारिणी संपादक संदीप सिंह न्यूज़ एंकर आदिल अंसारी कांग्रेसी नेता वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत त्रिपाठी घनश्याम शुक्ला सुनील कनौजिया मोहम्मद सलमान एकलाख हैदर संजय खान आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads