आखिर कब चालू होगा मऊआइमा कस्बा से प्रयागराज तक रोडवेज बसों का संचालन
कस्बे से महानगरी रोडवेज बसों का संचालन रुकने से यात्री परेशान
मऊआइमा कस्बे से जल्द ही शुरू होगा महानगरी बस का संचालन भाजपा नेता निमिष खत्री ने दिया आश्वासन?
कुछ वर्षों पहले मऊआइमा कस्बा क्षेत्र के तीन बत्ती चौराहे से कलंदरपुर 40 नंबर गोमती से प्रयागराज तक सरपट दौड़ती थी प्रयागराज डिपो की महानगरी रोडवेज बसें, कुछ वर्षों पहले ही इस रूट पर पूरी तरह से रोडवेज बसों का संचालन रुकने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, यात्रियों को मऊआइमा कस्बे से थाना चौराहा जाकर रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ता है/
पहले मऊआइमा कस्बा क्षेत्र के पुराना बस अड्डा से थाना चौराहा से प्रयागराज { इलाहाबाद } बस डिपो तक चला करती थी रोडवेज बसें, बीते कई वर्षों पहले इनका संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया/
बीते कुछ वर्षों पहले प्रयागराज महानगरी बस सेवा का संचालन मऊआइमा कस्बा तीन बत्ती चौराहे से कलंदरपुर 40 नंबर गोमती से प्रयागराज हनुमान मंदिर चौराहा तक शुरुआत की गई, जिससे मऊआइमा कस्बा ही नहीं इस रोड पर कई गांव के यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिल रहा था यात्री अपने घर के दरवाजे पर रोड पर आकर बस का इंतजार किया करते थे लेकिन इस महानगरी बस का संचालन भी पूरी तरह से रोक दिया गया,
जानकारी के मुताबिक मऊआइमा कस्बा से प्रयागराज को चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन रुकने की मुख्य वजह खराब और तंग सड़कें बताई जाती है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में प्रयागराज में चौमुखी सड़क चौड़ीकरण और निर्माण हुआ है तीन बत्ती चौराहे से कलंदरपुर 40 नंबर गोमती से प्रयागराज तक पूरी तरह से सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है सड़क बेहतर हो जाने के बाद भी आखिर फिर से बसों की सेवा क्यों नहीं शुरू की जा रही है/
सड़कों का विस्तार होने के बाद अब इस रूट के यात्रियों को एक बार फिर से महानगरी बस सेवा की शुरुआत होने की आस जगी है|
मऊआइमा के स्थानीय समाजसेवी उमैर जलाल का कहना है कस्बा क्षेत्र के लोगों को महानगरी बस की सेवा का लाभ मिला करता था, बस का संचालन रुकने से कस्बा ही नहीं आसपास गांवों के लोगों को कई कई किलोमीटर जाकर राजमार्ग से रोडवेज बस पकड़ना पड़ता है, मऊआइमा से प्रयागराज जाने वाले छात्रों व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है| उम्मीद है मौजूदा सरकार में फिर से इस बस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा फिर मऊआइमा कस्बा के किसी भी चौराहे से बस की शुरुआत होनी चाहिए और मऊआइमा कस्बा में एक बस स्टॉप भी होना चाहिए जिससे यात्रियों की यात्रा आसान हो जाए!
भारतीय जनता पार्टी के आईटी जिला संयोजक मऊआइमा नगर पंचायत के नामित सभासद निमिष खत्री ने कहा है, केंद्र हो या फिर यूपी मौजूदा सरकार ने प्रयागराज मॉडल को बदल कर रख दिया है प्रयागराज में चौतरफा सड़कों का विकास हुआ है! रहा सवाल मऊआइमा कस्बे से बस संचालन का तो इस पर संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द इस रूट पर बसें चलाई जाएंगी जिससे स्थानीय लोगों को प्रयागराज जाने के लिए महानगरी रोडवेज बस सेवा का लाभ मिल सके!
मऊआइमा के पूर्व ग्राम प्रधान लालबाबू पटेल के मुताबिक बस का संचालन रुक जाने से गांव की जनता को कई कई किलोमीटर पैदल चल के थाना चौराहा जाना पड़ता है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा पर आने वाले मरीजों और डॉक्टरों को भी बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है! इस बस सेवा का संचालन अगर फिर से शुरू हो गया तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा आने वाले मरीजों और डॉक्टरों के लिए सफर करना काफी आसान हो जाएगा और गांव की जनता भी सीधे प्रयागराज से जुड़ जाएगी जिससे उनका समय भी बचेगा!


