कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाए ईदउल अजहा {बकरा ईद} का पर्व थाना प्रभारी मऊआइमा
बकरा ईद पर शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मऊआइमा पुलिस का पैदल मार्च/
शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का करें पालन
उत्तर प्रदेश प्रयागराज कल पूरे देश में ईदउल अजहा {बकरा ईद} का पर्व मनाया जाएगा, मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा ईद पर जानवरों की कुर्बानी देते हैं! सुबह बकरा ईद की नमाज अदा की जाती है, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना संकट के बीच ही बकरा ईद का पर्व मनाया जाएगा!
प्रयागराज के मऊआइमा में भी बकरा ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है,बकरा ईद पर काफी भीड़ भाड़ होती है! शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मऊआइमा पुलिस ने पैदल मार्च किया और लोगों से अपने घरों पर ही रहकर बकरा ईद मनाने की अपील की /थाना प्रभारी मऊआइमा प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहां है शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें और घर से बाहर निकले तो माफ लगाकर निकले!
आपको बता दें मऊआइमा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और उनकी टीम द्वारा मऊआइमा थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया, और लोगों से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की गई!