शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाए ईद उल अजहा का पर्व इम्तियाज शमी
मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले।
चारदीवारी के अंदर ही कुर्बानी करें नियमों का पूरी तरह पालन करें।
यूपी प्रयागराज मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय मोहम्मद शमी के पुत्र मौजूदा ब्लाक प्रमुख अफसरून निशा के पति इम्तियाज शमी ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए अपील भी की है!
इम्तियाज शमी के मुताबिक इस समय पूरा विश्व कोरोना से लड़ रहा है भारत में भी कोरोना के चलते कईयों ने अपनों को खोया है! पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना के साथ ही ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है! लापरवाही बरतने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं इस मुश्किल वक्त में सावधान रहने की जरूरत है! शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें चारदीवारी के भीतर ही कुर्बानी करें मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले!कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी को भी तकलीफ पहुंचे, सभी की भावनाओं का ध्यान रखें. इम्तियाज शमी ने सभी क्षेत्र वासियों समेत मऊआइमा ब्लॉक के अधिकारियों सभी कर्मचारियों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों को भी ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी है!