मऊआइमा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप

पुलिस का इक़बाल बुलंद,अपराधियों के हौसले पस्त

मऊआइमा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप

मऊआइमा में लगातार की जा रही सख्त पुलिसिंग के बेहतर परिणाम आ रहे सामने

बीते 24 घंटे में 16 वांछित गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

योगी सरकार की पोस्टिंग को मऊआइमा की जनता ने सराहा

डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन तथा एसपी गंगापार धवल जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में मऊआइमा पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है फिर चाहे वह वांछित हो या वारंटी या फिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले हो | ऐसे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है | आपको बता दें मऊआइमा थाना प्रभारी का चार्ज संभालते ही इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार लगातार एक्शन मूड में हैं |फिर चाहे पंचायत चुनाव रहा हो या क्षेत्र में शांति व्यवस्था | क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल गिरा है |तेजतर्रार इंस्पेक्टर के आगे अपराधियों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं | पुलिस की सख्ती का ही असर है कि क्षेत्र में अमन चैन कायम है,वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस द्वारा कोरोना गाइड लाइन का भी पालन किया जा रहा है |
आपको बता दें मऊआइमा पुलिस ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग मामलों में 16 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिससे अब अपराधियों में खलबली मची हुई है वहीँ आम जनता राहत की सांस ले रही है और प्रदेश सरकार व मऊआइमा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है | वहीँ इस सम्बन्ध में जब प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं जो भी कानून तोड़ेगा पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी वहीँ दूसरी और उन्होंने अपराधियों को चेताते हुए कहा कि या तो अपराध छोड़ दो या मऊआइमा थाना क्षेत्र |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads