प्रयागराज चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग-मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल

पुलिस बदमाश के बीच देर रात हुई मुठभेड़ शातिर मकसूद अली बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शातिर अपराधी ट्रक लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

प्रयागराज। थाना सरायइनायत क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ की जानकारी मीडिया को देते हुए पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जयसवाल ने बताया देर रात मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कुछ लोग क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ स्वयं आईपीएस धवल जयसवाल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करके आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला ही रहे थे तभी पुलिस को देखकर शातिर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश मकसूद अली को पैर मे गोली लगी तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जो प्रतापगढ़ के कुंडा से ट्रक लूटकर प्रयागराज की ओर भाग रहा था लुटे हुए ट्रक के साथ घायल आरोपी को गिरफ्तार कर के उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस ब्यक्ति के ऊपर प्रयागराज, जौनपुर, फैजाबाद जिलों के थानो में बिभिन्न धाराओं मे मुकदमे दर्ज है। इससे पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ की जा रही है। जो की सरायइनायत पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads