प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भवसरनपुर गांव में कुएं में मिला युवक का शव
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद चौकी के अंतर्गत भवसरनपुर गांव में रविवार की सुबह स्थित तालाब में बीस वर्षीय युवक का शव तालाब के पानी में मिला था शव की पहचान सिर कटने के कारण नहीं हो पाई थी शव को देखकर लगता था कि हत्यारों ने लाश की पहचान छिपाने के लिए युवक का सिर गायब कर दिया था की सोमवार की सुबह दस बजे के करीब गांव का एक व्यक्ति कुएं में कूड़ा फेंकने गया था कि रजवाहा नहर के किनारे स्थित कुएं में झांक कर देखा तो कुंआ के पानी में युवक की शव उतरता दिखा कुंआ में शव मिलने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना देवसरा पुलिस को दी गई मौके पर देवसरा पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है कल की घटना से महज पचास मीटर दूरी पर युवक का शव मिला है लोगों का कहना है की दोनो हत्याएं एक साथ की हो सकती है और शव को छिपाने के लिए हत्यारे एक युवक का शव कुंआ में फेक दिया और दूसरा शव तालाब में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए