बंगाल में राजनीतिक हिंसा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में BJP कार्यकर्ताओं पर हमले, 9 की मौत गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी

बंगाल में राजनीतिक हिंसा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में BJP कार्यकर्ताओं पर हमले, 9 की मौत गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी

बंगाल में विधानसभा चुनाव आने के बाद राजनीतिक हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया है नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में BJP के दफ्तर में आग लगा दी गई थी सोमवार को भी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है
BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है प्रदेश में डर का माहौल है सत्ताधारी पार्टी हाथ बांध कर बैठी है पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है हमने इस मसले पर राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है BJP ऑफिस पर हमला
नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में BJP के ऑफिस और कुछ दुकानों पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की गई इस दौरान बम भी फेंके गए। एक शख्स ने बताया कि TMC के उपद्रवियों ने मेरी दुकान लूट ली यहां कम से कम 10 बम फेंके गए हैं कूचबिहार के सितलकुची से भी हिंसा की खबरें हैं नंदीग्राम मेंBJP के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई हल्दिया में रविवार शाम कुछ बदमाशों ने मीडियाकर्मियों से मारपीट की थी राज्यपाल ने पुलिस अफसरों से जवाब मांगा राज्य में आगजनी, लूटपाट और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर बात करने के लिए बुलाया उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद राज्य में हो रहीं हत्याएं खतरनाक स्थिति का संकेत हैं पुलिस अफसरों से कानून का राज बहाल करने के लिए सभी कदम उठाने के लिए कहा गया है राज्यपाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए इस तरह की राजनीतिक हिंसा औरअराजकता की अनदेखी नहीं की जा सकती उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की तीन सीटों पर चुनाव टले रविवार को आए चुनाव नतीजों में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतीं है। BJP को 77 सीटें मिली हैं कोरोना से उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद में दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं चुनाव आयोग ने ओडिशा की एक सीट पर भी चुनाव स्थगित कर दिए हैं यह फैसला कोरोना की वजह से लिया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads